बजट का मिडल क्लास पर सीधा असर पड़ेगा क्योंकि पेंशनभोगियों के लिए पारिवारिक पेंशन में छूट की सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर ₹25,000 और वेतनभोगी करदाताओं के लिए स्टैंडर्ड डिडक्शन की सीमा ₹50,000 से बढ़ाकर ₹75,000 की गई है। जीवन बीमा भुगतान पर टीडीएस घटाया गया जबकि इक्विटी निवेश पर लॉन्ग टर्म व शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन्स टैक्स बढ़ाया गया है।