बजट के लिए बैठक करते हुए बेरोज़गारी व महंगाई पर भी गौर करें प्रधानमंत्री: खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आगामी बजट के लिए बैठकें करते समय बेरोज़गारी, महंगाई और असमानता जैसे मुद्दों पर भी गौर करना चाहिए। उन्होंने कहा, "9.2% बेरोज़गारी दर की वजह से युवाओं का भविष्य शून्य की ओर ताक रहा है। किसानों की आय दोगुनी करने व लागत+50% एमएसपी का वादा झूठा निकला है।"

Load More