बजट का विरोध करने से पहले संसद के बाहर हंसी-मज़ाक करती दिखीं सोनिया गांधी और जया बच्चन
एकसाथ काफी कम दिखने वालीं कांग्रेस की राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी और समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन बुधवार को संसद के बाहर हंसी-मज़ाक करती दिखीं जिसका वीडियो सामने आया है। वे केंद्रीय बजट के खिलाफ विपक्ष के विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने से पहले एक-दूसरे से मिली थीं। इस दौरान उनके साथ टीएमसी सांसद डेरेक ओब्रायन भी नज़र आए।