बजट में घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के उपायों से ट्रैवल शेयरों में आया 4% उछाल
बजट-2024 में घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के उपाय की घोषणा के बाद मंगलवार को यात्रा व पर्यटन के शेयरों में तेज़ी आई। इसके चलते यात्रा ऑनलाइन, ईज़ी ट्रिप प्लानर्स (ईज़ माय ट्रिप), ईआईएच, थॉमस कुक व प्रवेग जैसे शेयरों में 4% की तेज़ी आई। बकौल एक्सिस सिक्योरिटीज, भारत में वैश्विक स्तर पर टॉप पर्यटन केंद्र बनने की क्षमता है।