बजट में वित्त मंत्री ने पीएम ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण की शुरुआत का किया एलान
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को बजट पेश करते हुए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का चौथा चरण लॉन्च करने की घोषणा की। वित्त मंत्री ने कहा कि इसके तहत 25,000 ग्रामीण बस्तियों को हर मौसम के अनुकूल सड़कों से जोड़ा जाएगा। बजट में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए भी आर्थिक पैकेज का एलान किया गया है।