LTCG टैक्स घटकर 10%, 5% या 2% हुआ तो निवेशकों की कितनी बचत होगी?
सरकार इक्विटी पर लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन (LTCG) टैक्स में बदलाव पर विचार कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौजूदा 12.5% टैक्स दर और ₹1.25-लाख की छूट के तहत ₹2-लाख के मुनाफे पर ₹9,375 और ₹5-लाख के मुनाफे पर ₹46,875 टैक्स देना पड़ता है। दर घटकर 10%, 5%/2% होने पर ₹5-लाख के मुनाफे पर टैक्स क्रमशः ₹37,500, ₹18,750/₹7,500 रह जाएगा।