बजट स्वागत योग्य, बिहार की ज़रूरतों का विशेष ध्यान रखा गया: सीएम नीतीश कुमार
बजट 2024 को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है, "आज (मंगलवार) केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत किया गया बजट सकारात्मक व स्वागत योग्य है। बजट में बिहार की ज़रूरतों का विशेष ध्यान रखा गया है।" उन्होंने कहा, "बजट में बिहार के लिए की गई इन घोषणाओं से राज्य के विकास में सहयोग मिलेगा।...प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विशेष धन्यवाद।"