बजरंग पूनिया को मिली जान से मारने की धमकी, विदेशी नंबर से आया मेसेज
ओलंपिक पदक विजेता रेसलर बजरंग पूनिया को कांग्रेस में शामिल होने के 2 दिन बाद जान से मारने की धमकी मिली है। वॉट्सऐप पर उन्हें विदेशी नंबर से मेसेज कर कहा गया, "कांग्रेस छोड़ दो वरना तेरे और तेरे परिवार के लिए अच्छा नहीं होगा। यह पहली और आखिरी चेतावनी है।" बजरंग ने सोनीपत में शिकायत दर्ज करवाई है।