बजरंग दल की तुलना पीएफआई से करने से जुड़े केस में पंजाब के कोर्ट ने खरगे को भेजा नोटिस
संगरूर (पंजाब) की एक अदालत ने ₹100 करोड़ के मानहानि केस में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को 10 जुलाई को पेशी का नोटिस भेजा है। केस दायर करने वाले हिंदू सुरक्षा परिषद बजरंग दल हिंद के संस्थापक हितेश भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक के घोषणापत्र में बजरंग दल की तुलना पीएफआई से की और बैन का वादा किया।