बजरंग दल राष्ट्रवादी संगठन है, जो आतंकवाद का विरोध करता है: शिवराज सिंह चौहान
कर्नाटक में कांग्रेस के बजरंग दल पर प्रतिबंध के वादे के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस की मति मारी गई है। उन्होंने कहा कि बजरंग दल राष्ट्रवादी संगठन है, जो आतंकवाद का विरोध करता है। बकौल शिवराज, यह वही कांग्रेस है जिसने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का विरोध किया था।