बजरंग पूनिया को नरेश दहिया मानहानि मामले में मिली ज़मानत
कोच नरेश दहिया के मानहानि मामले में रेसलर बजरंग पूनिया को ज़मानत मिल गई है। बजरंग पर बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों के आंदोलन के दौरान नरेश की छवि खराब करने का आरोप लगा था। बजरंग ने कहा था कि दहिया के खिलाफ बलात्कार का मामला चल रहा है इसलिए उन्हें आंदोलन का विरोध करने का अधिकार नहीं है।