बटर चिकन, नान और चावल की तस्वीर पर एलन मस्क की प्रतिक्रिया हुई वायरल
ट्विटर पर भारतीय खाने की तस्वीर पर अरबपति एलन मस्क की प्रतिक्रिया वायरल हो गई है। एक यूज़र ने बटर चिकन, नान और चावल की तस्वीर शेयर कर लिखा, "मुझे बेसिक...भारतीय खाना बहुत पसंद है, यह वाकई बहुत अच्छा होता है" जिस पर मस्क ने लिखा, "सच है।" अभिनेता रणवीर शौरी ने कमेंट किया, "भारतीय भोजन में...सबसे अधिक विविधता है।"