बटर चिकन से लेकर बिरयानी तक, केपटाउन के ‘बिहारी’ की दुनिया मुरीद
केपटाउन के इस रेस्तरां का नाम ‘बिहारी’ है लेकिन मेनू में लिट्टी चोखा या चंपारन मीट नहीं मिलेगा बल्कि तंदूर में पकते सात किस्म के नान, देग पर चढ़ी दाल मखनी और थालियों में सज रहे बटर चिकन मिलेंगे। इसे देखकर उत्तर भारत का कोई ढाबा याद आता है। इस रेस्तरां में उमड़ी भीड़ भारतीय जायके की लोकप्रियता दिखाती है।