बटलर, सॉल्ट समेत इंग्लैंड के 8 खिलाड़ी छोड़ेंगे आईपीएल, पाक के खिलाफ सीरीज़ के लिए लौटेंगे
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को कहा, "फिलहाल आईपीएल-2024 में खेल रहे टी20 विश्व कप-2024 और पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज़ के लिए चयनित खिलाड़ियों को वापस लौटना होगा।" जॉस बटलर (आरआर), मोईन अली (सीएसके), जॉनी बेयरस्टो (पीबीकेएस), सैम करन (पीबीकेएस), लियम लिविंगस्टन (पीबीकेएस), विल जैक्स (आरसीबी), रीस टॉप्ली (आरसीबी) और फिल सॉल्ट (केकेआर) आईपीएल की लीग मैच के बाद लौटेंगे।