बटाला रेलवे स्टेशन पर 'वॉन्टेड अमृतपाल' के लगाए गए पोस्टर, पता बताने पर पुलिस देगी इनाम
गुरदासपुर (पंजाब) के बटाला रेलवे स्टेशन पर फरार खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को पकड़ने में मदद के लिए राज्य रेलवे पुलिस ने 'वॉन्टेड अमृतपाल' के पोस्टर लगाए हैं। इन पोस्टरों पर लिखा है, "अमृतपाल के बारे में जानकारी देने पर उचित इनाम दिया जाएगा।" 18 मार्च को पंजाब पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के बाद से अमृतपाल फरार है।