बड़े अजगर को बांग्लादेश में 2 घंटे में ज़िंदा निगल गया विशालकाय बर्मीज़ अजगर
बांग्लादेश के वैज्ञानिकों ने 10 फीट लंबे बर्मीज़ अजगर को एक दूसरे बड़े ज़िंदा अजगर को निगलते हुए देखा है। अकीज़ वाइल्डलाइफ फार्म के वन्यजीव शोधकर्ताओं ने पाया कि बर्मीज़ अजगर दूसरे सांप को कसकर लपेटकर उसे पूंछ की ओर से निगल रहा था। अजगर को अपने शिकार को पूरी तरह से निगलने में करीब दो घंटे लगे।