बड़ा दिखेगा अफ्रीका, घटेगा अमेरिका-यूरोप का आकार; UN ने बदला दुनिया का नक्शा
संयुक्त राष्ट्र महासभा में मर्केटर वर्ल्ड मैप में बदलाव को लेकर अफ्रीकी देश टोगो द्वारा लाए गए प्रस्ताव के समर्थन में 164 सदस्य देशों ने मतदान किया है। भारी समर्थन के साथ प्रस्ताव स्वीकार किया गया जिसके बाद मर्केटर वर्ल्ड मैप में अफ्रीका पहले के मुकाबले बड़ा जबकि यूरोप और उत्तरी अमेरिका का आकार पहले से छोटा नज़र आएगा।