बड़े बैंक के चीफ रहे बैंकर को टाटा ने सिर्फ ₹960 सैलरी ऑफर की थी, ऑफर लेटर वायरल
सिंडिकेट बैंक (अब कैनरा बैंक का हिस्सा) के चीफ रहे रिटायर्ड बैंकर अजय नानावटी ने 1977 का अपना टाटा का ऑफर लेटर शेयर किया। इसमें उनकी शुरुआती सैलरी ₹960/माह थी। बेहतर वेतन वाले ऑफर होने के बावजूद उन्होंने बॉम्बे हाउस में काम करने के अवसर के लिए टाटा चुना। उन्होंने इसे अपने करियर का 'सबसे समझदारी भरा फैसला' बताया।