बड़ा भाई या पापा बनकर कुछ नहीं होगा, खिलाड़ियों को फ्री हैंड देना पड़ेगा: सूर्यकुमार
भारत के टी20I कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल से पहले टीम के खिलाड़ियों को मैनेज करने पर बात की है। उन्होंने कहा, "बड़ा भाई या पापा बनकर कुछ नहीं होगा। आप उनके कान मरोड़कर काम नहीं करा सकते। आपको उन्हें फ्री हैंड देना पड़ेगा।" गौरतलब है कि भारत रविवार को फाइनल में न्यूज़ीलैंड से भिड़ेगा।