बड़े ऐक्टर्स को मेसेज करने के लिए कहा जाता था ताकि मुझे उनकी पार्टी का न्योता मिले: तापसी
अभिनेत्री तापसी पन्नू ने कहा है, "मुझे बड़े ऐक्टर्स को मेसेज करने के लिए कहा जाता था ताकि उनकी पार्टी का न्योता मिल सके। मैं यह नहीं कर सकती क्योंकि मैं ऐसी नहीं हूं।" उन्होंने बताया, "लोगों को पता है कि मैं नहीं आऊंगी इसलिए वे मुझे बुलाते ही नहीं हैं।" आखिरी बार फिल्म 'डंकी' में नज़र आई थीं तापसी।