बड़े बैनर अच्छे कंटेंट की गारंटी नहीं देते, छोटी फिल्में बेहतर कर रही हैं: मनोज बाजपेयी
अभिनेता मनोज बाजपेयी ने कहा है कि आजकल छोटी फिल्में बड़ी फिल्मों से बेहतर कर रही हैं। उन्होंने कहा, "छोटे बैनर तले बनी फिल्में अच्छा कर रही हैं। बड़े बैनर अच्छे कंटेंट की गारंटी नहीं देते हैं।" ऐक्टर ने आगे कहा, "मुझे अभिनय पसंद है। चुनौतीपूर्ण काम करना चाहता हूं जो बतौर ऐक्टर मुझे बेहतर करने में मदद करे।"