बढ़ाईं गईं दिल्ली के LG की शक्तियां, मिला बोर्ड-आयोग बनाने के साथ नियुक्ति का अधिकार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दिल्ली के उप-राज्यपाल की शक्तियों को बढ़ाते हुए उन्हें दिल्ली महिला आयोग और दिल्ली बिजली नियामक आयोग जैसे आयोग, प्राधिकरण और बोर्ड बनाने का अधिकार प्रदान किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा है कि दिल्ली के उप-राज्यपाल ऐसे आयोग, प्राधिकरण और बोर्ड में सदस्य भी नियुक्त कर सकेंगे।

Load More