बढ़ता F&O ट्रेड बना गंभीर मुद्दा, सट्टेबाज़ी में खत्म हो रही घरेलू बचत: सेबी
सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच के मुताबिक, फ्यूचर ऐंड ऑप्शन्स (एफऐंडओ) सेगमेंट में बढ़ा हुआ ट्रेड अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर रहा है। बकौल बुच, घरेलू बचत सट्टेबाज़ी में जा रही है और निवेशक ऐसे कारोबार में पैसे गंवा रहे हैं। सेबी की रिसर्च के मुताबिक, निवेशक को एफऐंडओ सेगमेंट में 10 में से 9 सौदे में नुकसान होता है।