बढ़त के साथ बंद हुआ बाज़ार, एक्सपर्ट्स से जानें 9 जून को कैसी रहेगी मार्केट की चाल
आरबीआई द्वारा रेपो रेट में कटौती किए जाने के बाद शुक्रवार को भारतीय शेयर बाज़ार बढ़त के साथ बंद हुए। एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह बाज़ार में बढ़ती तेज़ी की उम्मीद का संकेत है। एलकेपी सिक्योरिटीज़ के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक डे के अनुसार, निफ्टी के कंसोलिडेशन रेंज के पार निकल जाने की उम्मीद है।