बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाज़ार, इन शेयरों में रही सर्वाधिक तेज़ी
सेंसेक्स गुरुवार को 317.93 अंक चढ़कर 77,606.43 अंक पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 105.10 अंक बढ़कर 23,591.95 अंक पर बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स पर सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से 20 कंपनियों के शेयरों में तेज़ी देखने को मिली और सर्वाधिक तेज़ी बजाज फिनसर्व (3.23%), इंडसइंड बैंक (2.68%), एनटीपीसी (1.88%), एलऐंडटी (1.76%) और अल्ट्राटेक सीमेंट (1.40%) के शेयरों में रही।