बता देंगे: बिहार के सीएम पद से इस्तीफे के बाद 'बीजेपी से क्या परेशानी थी?' सवाल पर नीतीश
जेडीयू नेता नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद मंगलवार को कहा, "सभी सांसदों और विधायकों का निर्णय था कि हमें एनडीए को छोड़ देना चाहिए।" वहीं, उन्होंने 'बीजेपी से क्या परेशानी थी?' सवाल पर कहा, "बता देंगे।" बकौल रिपोर्ट्स, नीतीश अब आरजेडी के समर्थन से सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।