इंदौर टेस्ट में भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की 9-विकेट से जीत के साथ रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान पहली टेस्ट हार दर्ज की। इससे पहले रोहित ने अपनी कप्तानी में चारों टेस्ट जीते थे। रोहित ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 80 मैचों में भारत की कप्तानी की है जिनमें भारत को 62 मैचों में जीत और 18 में हार मिली है।