बत्रा ने भारतीय ओलंपिक संघ व अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
नरिंदर बत्रा ने निजी कारणों का हवाला देते हुए भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) व अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के अध्यक्ष पद और अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफों की तस्वीरें सामने आई हैं। दिल्ली हाईकोर्ट ने जून में बत्रा को आईओए अध्यक्ष के तौर पर कामकाज बंद करने को कहा था।