बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामले में मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल हुआ गिरफ्तार
बद्रीनाथ मंदिर (उत्तराखंड) में चढ़ावा चोरी मामले में चमोली पुलिस की SIT ने श्रीबद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष के निलंबित पर्सनल असिस्टेंट प्रमोद नौटियाल को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी प्रमोद को रविवार रात देहरादून में उसके घर से पकड़ा गया। BKTC के अनुसार, जांच में पुष्टि हुई थी कि प्रमोद मंदिर का पैसा अपने साथ ले गया था।