बद्रीनाथ धाम में चला सफाई अभियान, 110.97 टन कचरे को बेचकर हुई ₹8 लाख की आमदनी
उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम में चारधाम यात्रा खत्म होने के बाद चलाए गए सफाई अभियान के दौरान करीब डेढ़ टन अजैविक कचरा इकट्ठा किया गया है। अधिकारियों ने बताया है कि पूरे यात्राकाल में नगर पंचायत ने कुल 180.70 टन कूड़ा इकट्ठा किया है जिसमें से 110.97 टन अजैविक कचरे को बेचकर ₹8 लाख की आय अर्जित की गई है।