बदनामी भरे अभियान का शिकार हुआ: जजों को लिखे पत्र में जस्टिस यशवंत वर्मा
इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा ने लोकसभा अध्यक्ष द्वारा गठित जांच समिति के जजों को लिखे पत्र में कहा है, "एक साल से भी ज़्यादा समय से मुझ पर बेबुनियाद आरोपों के आधार पर एक बदनामी भरा अभियान चलाया जा रहा है।" उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ लगाया गया आरोप पूरी तरह से अस्वीकार्य अनुमानों पर आधारित था।