बदनसीबी से मुझे केवल मां और दादी की भूमिकाओं में बांध दिया गया: फरीदा जलाल
अभिनेत्री फरीदा जलाल ने एक इंटरव्यू में कहा है, "मैं एक चुनौतीपूर्ण भूमिका के इंतज़ार में हूं जहां अपनी प्रतिभा दिखा सकूं।" उन्होंने कहा, "मेरे साथी पुरुष कलाकारों को बहुत कुछ अलग करने को मिला। वे पर्दे पर केवल पिता या दादा के किरदार में नहीं रहे। बदनसीबी से मुझे केवल मां और दादी की भूमिका में बांध दिया गया।"