बदनाम करने के लिए पुराने आरोप दोहराए जा रहे हैं: फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट पर अदाणी समूह
अदाणी समूह ने कहा है, "फाइनेंशियल टाइम्स और उसके सहयोगियों द्वारा समूह का नाम और प्रतिष्ठा को खराब करने के लिए पुराने व निराधार आरोपों को दोहराने का नया प्रयास किया गया है।" समूह ने कहा, "ये हमला फाइनेंशियल टाइम्स के डैन मैक्रम द्वारा किया जा रहा है जिन्होंने ओसीसीआरपी संग मिलकर समूह के खिलाफ झूठी कहानी पेश की है।"