बदमाशों ने एमपी के कॉलेज में प्रोफेसर की आंखों में डाली मिर्च, बेहोश होने तक पीटा
बैतूल (एमपी) के एक सरकारी कॉलेज में घुसकर बदमाशों ने संस्कृत के सहायक प्रोफेसर की आंखों में मिर्च डाली और बेहोश हो जाने तक उन्हें डंडों से पीटा। प्रोफेसर ने बताया, "मुझे 10 डंडे मारे गए...मेरे दोनों हाथ और पैर में फ्रैक्चर हो गया।" बकौल रिपोर्ट, आरोपियों में एक कॉलेज का पूर्व छात्र था जिसका प्रोफेसर से विवाद हुआ था।