ओडिशा में चलती नंदनकानन एक्सप्रेस पर बदमाशों द्वारा भद्रक और बाउदपुर रेलवे स्टेशन के बीच फायरिंग किए जाने की रिपोर्ट्स सामने आई हैं। बकौल रिपोर्ट्स, ट्रेन में गार्ड के वैन डिब्बे की ओर फायरिंग की गई थी और घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं।