बदमाशों ने दिल्ली में दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर की लूट, पूरी घटना CCTV कैमरे में हुई कैद
यमुना विहार (दिल्ली) में एक शख्स के साथ बंदूक की नोक पर दिनदहाड़े हुई लूट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में दो बदमाश बंदूक दिखाते हुए शख्स के गले से चेन खींचते व बाइक पर बैठकर फरार होते हुए नज़र आए। वहीं, वीडियो में आसपास से कई गाड़ियां व लोग गुज़रते हुए दिख रहे हैं।