बदमाशों ने बिहार में मॉर्निग वॉक पर निकलीं आरजेडी विधायक की पत्नी के गले से लूटी सोने की चेन
पटना (बिहार) में गुरुवार को मॉर्निग वॉक पर निकलीं आरजेडी विधायक सुदय यादव की पत्नी रिंकी यादव के गले से बाइक सवार 2 बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली। रिंकी यादव ने थाने में मामला दर्ज कराते हुए बताया कि इस घटना में उनके गले में खरोंच आई है। रिंकी यादव के मुताबिक, चेन ₹70,000-₹80,000 की कीमत की थी।