बदमाश के चाकू से हमले में जान गंवाने वाले दिल्ली के एएसआई के परिजन को मिलेंगे ₹1 करोड़
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 4 जनवरी को बदमाश द्वारा चाकू से हमला करने से जान गंवाने वाले एएसआई शंभू दयाल के परिजन को ₹1 करोड़ सम्मान राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा, "जनता की रक्षा करते हुए एएसआई ने अपनी जान की परवाह नहीं की। हमें उनपर गर्व है।" घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया था।