बदमाशों ने चांदी के कड़े लूटने के लिए जयपुर में काटे 100 वर्षीय महिला के पैर
पुलिस ने रविवार को बताया कि जयपुर में अज्ञात बदमाशों ने करीब 100-वर्ष की महिला के चांदी के कड़े लूटने के लिए उनके पैर काट दिए। बकौल पुलिस, बुज़ुर्ग अपने घर के पास गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली थीं। पुलिस के अनुसार, अपराध में इस्तेमाल हुए हथियार व पैर के कटे हुए हिस्से बरामद हो गए हैं।