बदरीनाथ में अलकनंदा नदी में बहा मलेशिया का शख्स, पिता को बचाया गया
मलेशिया से परिवार के साथ बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए पहुंचा एक शख्स व उसके बुज़ुर्ग पिता मंगलवार को अलकनंदा नदी में बह गए। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने नदी में बह रहे बुज़ुर्ग को घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर जाकर बचा लिया जबकि उसके 40 वर्षीय बेटे का फिलहाल पता नहीं चल सका है।