बदरीनाथ व केदारनाथ मंदिर में पूजा कराना हुआ महंगा, मंदिर समिति ने बढ़ाए शुल्क

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (उत्तराखंड) ने पूजा-आरती शुल्क में बढ़ोतरी की है। नई दरों के तहत बदरीनाथ में अब श्रीमद्भागवत कथा ₹1 लाख, वेद-गीता पाठ ₹3,100, कपूर आरती ₹3,000, चांदी आरती ₹5,100 व महाभिषेक ₹5,500 में होगा। वहीं, केदारनाथ में अब लघु रुद्राभिषेक ₹7,100, महाभिषेक ₹11,500, रुद्राभिषेक ₹7,500, दिनभर की पूजा ₹51,000 और शिव सहस्त्रनाम ₹2,500 में होगा।

Load More