बदले के लिए न्यायपालिका को हथियार बना रही बांग्लादेश सरकार: शेख हसीना का बेटा
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बेटे सजीब वाज़ेद ने कहा है कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण के माध्यम से राजनीतिक बदला ले रहे हैं। बकौल वाज़ेद, हज़ारों लोगों को अवैध रूप से कैद किया जा रहा है। बांग्लादेश सरकार ने भारत से शेख हसीना को वापस भेजने की मांग की है।