बदला पूरा, विश्व कप से विश्व कप तक: भारत की ऑस्ट्रेलिया पर जीत पर वरुण धवन

ऐक्टर वरुण धवन ने टी20 विश्व कप-2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की जीत के बाद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक एडिटेड तस्वीर शेयर कर लिखा है, "बदला पूरा, (वनडे) विश्व कप से (टी20) विश्व कप तक।" भारत 24 रनों से यह मैच जीत गया। दरअसल, वनडे विश्व कप-2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हरा दिया था।

Load More