बदलापुर की घटना के खिलाफ काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन में शामिल हुए शरद पवार
महाराष्ट्र के बदलापुर में नर्सरी की दो बच्चियों के यौन उत्पीड़न मामले को लेकर महाविकास अघाड़ी शनिवार को प्रदर्शन कर रही है। इस दौरान पुणे में एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार ने बांह पर काली पट्टी बांधकर और काला मास्क लगाकर प्रदर्शन में हिस्सा लिया। पवार ने कहा, "बदलापुर की घटना ने महाराष्ट्र की छवि को नुकसान पहुंचाया है।"