बदलापुर घटना को लेकर रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
बदलापुर (महाराष्ट्र) में एक स्कूल के टॉयलेट में सफाईकर्मी द्वारा 2 बच्चियों का यौन उत्पीड़न किए जाने के विरोध में रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। इसका वीडियो सामने आया है जिसमें पुलिस के लाठीचार्ज करने पर प्रदर्शनकारी भागते हुए दिखाई दिए। बकौल जीआरपी, रेलवे ट्रैक को खाली करा दिया गया है।