बदलापुर में यौन उत्पीड़न मामले को लेकर प्रदर्शन करने वाले 300 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
बदलापुर (महाराष्ट्र) में 2 बच्चियों के यौन उत्पीड़न की घटना के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करने वाले 300 लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है जबकि 40 से अधिक लोग गिरफ्तार हुए हैं। बकौल पुलिस, गिरफ्तार लोगों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। मंगलवार को प्रदर्शनकारी बदलापुर के स्थानीय रेलवे स्टेशन पर एकत्र हुए थे और ट्रेनों की आवाजाही रोक दी थी।