बदलापुर यौन उत्पीड़न की शिकार बच्चियों के परिजन की आर्थिक सहायता करेगी राज्य सरकार

बदलापुर (महाराष्ट्र) में यौन उत्पीड़न की शिकार हुईं दो बच्चियों के परिजनों की राज्य सरकार आर्थिक सहायता करेगी। महिला व बाल विकास मंत्रालय ने एक बच्ची के परिजन को ₹10 लाख देने की घोषणा की जबकि दूसरी बच्ची के परिजन को ₹3 लाख दिए जाएंगे। इसके अलावा शिक्षा विभाग ने दोनों बच्चियों की पढ़ाई की ज़िम्मेदारी भी ली है।

Load More