बदलापुर रेप केस के आरोपी की मां ने सीएम शिंदे के खिलाफ किया मानहानि का केस
बदलापुर रेप केस के आरोपी अक्षय शिंदे की मां अलका अन्ना शिंदे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व कई अन्य नेताओं समेत मीडिया हाउसेज़ पर मानहानि का केस किया है। उन्होंने मजिस्ट्रेट कोर्ट और हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। अलका ने सभी से करोड़ों रुपए बतौर हर्जाना और बिना शर्त माफी की मांग की है।