बदलापुर रेप केस के बाद राज्य सरकार ने स्कूलों को 1 माह में CCTV कैमरे लगाने को कहा
बदलापुर (महाराष्ट्र) में स्कूल में 4-वर्षीय 2 बच्चियों के यौन उत्पीड़न किए जाने की घटना के बाद राज्य सरकार ने सभी स्कूलों को एक महीने के भीतर अपने परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगाने का आदेश दिया है। स्कूल शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, इसका पालन न करने पर स्कूल संचालन की अनुमति रद्द हो सकती है।