बदलनी चाहिए बॉल बनाने वाली कंपनी: आईपीएल में हाई स्कोरिंग मैचों के बीच गौतम गंभीर
आईपीएल 2024 में हाई स्कोरिंग मैचों के बीच केकेआर के मेंटॉर गौतम गंभीर ने कहा है कि अगर कोई गेंद निर्माता कंपनी ऐसी गेंद नहीं बना सकती है जो 50 ओवर तक चल सके तो हमें गेंद निर्माता कंपनी बदलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मैचों में केवल कूकाबुरा की गेंद का इस्तेमाल करने की ऐसी क्या मजबूरी है।